on Google Answer you will find the Goggle Question's Answer , Online Test, Educational Answer, Lesson Plan, Micro Skills, B.Ed, Career Guide , Jobs Description , Teacher Quarries, Students Quarries, CTET, HTET, UGC NET

Breaking

Sunday 26 April 2020

Micro teaching lesson plan for commerce in Hindi | तलपट पर सूक्ष्म शिक्षण पाठ योजना

सूक्ष्म पाठ योजना (Micro Teaching)

विषय : वाणिज्य (Commerce)                                        अनुक्रमांक : -
प्रकरण : तलपट                                कक्षा : 11
तिथि :                                       अवधि : ६ मिनट

कौशल : उद्दीपन परिवर्तन

मुख्य बिंदु
छात्रा अध्यापक
छात्र
सामान्यतः वर्ष की समाप्ति के बाद व्यापारी द्वारा समस्त लेखों को योग कर उन्हें बंद करने की कार्यवाही की जाती है एवं समस्त खातों के शेष निकाले जाते हैं। इन शेषों के आधार पर एक सूची तैयार की जाती है जिसे शेष परीक्षण (ट्रायल बैलेंस) या तलपट या परीक्षा सूची कहा जाता है।
तलपट किसे कहते है ?

वितीय विवरण पत्रक को तैयार करने से पहले तलपट तैयार किया जाएगा। तलपट ऐसी सूची है जिसमें खाताबही के विभिन्न लेखा शीर्षों के क्रेडिट एवं डेबिट शेषों को बताया जाता है। तलपट में लिखित डेबिट एवं क्रेडिट शेषों के योग में समानता, व्यवहार की गणितीय शुद्धता सुनिश्चित करना है। सभी खातों के शेष उपलब्ध हो जाने से वितीय विवरण पत्रक तैयार करने में सहायता होती है।

सामान्य खाताबही से तलपट तैयार करते समय निम्न बातें ध्यान में रखनी होगी :-
·         सभी आय के मद सामान्यतः क्रेडिट शेष और व्यय से संबंधित मद सामान्यतः डेबिट शेष बताएंगे।
·         इसी तरह से सम्म्पत्ति खाते, (स्थायी तथा चालू सम्पत्तियों से संबंधित खाते) सामान्यतः डेबिट शेष और देयता एवं रक्षित निधियों से संबंधित खाते सामान्यतः क्रेडिट शेष बताएंगे।
चूंकि हर डेबिट प्रविष्टि के समतुल्य क्रेडिट प्रविष्टि की जाती है तदानुसार डेबिट शेष के विभिन्न लेखा शीर्षों का शेष, क्रेडिट शेष के समस्त लेखों के शेष के समतुल्य होगा। जब कि सामान्यतः तलपट यथार्थता की पहली परीक्षा है।

सामान्य खाताबही से तलपट तैयार करते समय कौन सी बातें ध्यान में रखनी होगी ?
·         सभी आय के मद सामान्यतः क्रेडिट शेष और व्यय से संबंधित मद सामान्यतः डेबिट शेष बताएंगे।
·         इसी तरह से सम्म्पत्ति खाते, (स्थायी तथा चालू सम्पत्तियों से संबंधित खाते) सामान्यतः डेबिट शेष और देयता एवं रक्षित निधियों से संबंधित खाते सामान्यतः क्रेडिट शेष बताएंगे।

तलपट की विशेषताएं
कभी-कभी दोनों पक्षों अर्थात डेबिट एवं क्रेडिट का जोड़ बराबर होता है फिर भी त्रुटियाँ होती है। निम्न त्रुटियों की जानकारी तलपट से नहीं हो पाती है :-
·         मूल पुस्तक में प्रविष्टि छूट जाए जैसे कि कैश बुक और जर्नल बुक, परिणामस्वरूप न तो क्रेडिट में प्रविष्टि रहेगी और न ही डेबिट में।
·         प्रविष्टि की मूल पुस्तक में गलत प्रविष्टि।
·         गलत लेखा शीर्ष में सही पक्ष में प्रविष्टि।
·         लेखा बही (लेजर) में दोहरी प्रविष्टि।
·         वेतन भुगतान खाते में वास्तव में रू. 25,00/- के स्थान पर रू. 2,000/- तथा मरम्मत एवं अनुरक्षण में वास्तव में 1000 रू. के स्थान पर 1500 रू. अंकित किए जाना।
यदि तलपट का योग बराबर न हो तो गलतियों का पता लगाने हेतु निम्नानुसार कदम उठाए जाते हैं।
·         तलपट के योग में गलतियां जांचे।
·         तलपट में नकद एवं बैंक शेष छूटे नहीं हो यह सुनिश्चित करें।
·         खाताबही के योग को जांचे और तलपट में उनका अंकण देखें।
·         प्रत्येक योग की प्रविष्टि के क्रेडिट एवं डेबिट को जर्नल से जांच करें।
·         मूल प्रविष्टि पुस्तक से खाताबही प्रविष्टि को एवं अंकण को जांचे, अर्थात कैश बुक और जर्नल दोनों से जांच कर देखें कि प्रविष्टि को अंकित करते समय कोई गलती तो नहीं हुई

·          
    
पर्यवेक्षण अनुसूची

घटक
निर्धारक मापनी
हाँ / नहीं
गतिशीलता
1               2             3           4              5
हाँ / नहीं
हाव – भाव
1               2             3           4              5
हाँ / नहीं
आवाज में परिवर्तन
1               2             3           4              5
हाँ / नहीं
अंत: क्रिया में परिवर्तन
1               2             3           4              5
हाँ / नहीं
दृश्य साधनों का प्रयोग
1               2             3           4              5
हाँ / नहीं
विराम
1               2             3           4              5

No comments:

Post a Comment