on Google Answer you will find the Goggle Question's Answer , Online Test, Educational Answer, Lesson Plan, Micro Skills, B.Ed, Career Guide , Jobs Description , Teacher Quarries, Students Quarries, CTET, HTET, UGC NET

Breaking

Friday 24 April 2020

B.ED lesson plan for science class 9 in Hindi | How to prepare B.Ed lesson plan in Hindi PDF

B.ED lesson plan for science class 9 in Hindi | How to prepare B.Ed lesson plan in Hindi

B.ED lesson plan for science class 9 in Hindi | How to prepare B.Ed lesson plan in Hindi
B.ED lesson plan for science class 9 in Hindi | How to prepare B.Ed lesson plan in Hindi

पाठ योजना ( हरबर्ट उपागम के अनुसार )
विषय : विज्ञान                           कक्षा : 9  
उपविषय : उर्जा (Energy)                  अवधि : 40 मिनट

व्यवहारगत उद्देश्य
ज्ञान : -
1 विद्यार्थी उर्जा की परिभाषा से परिचित हो जायेंगे |
2 विद्यार्थी उर्जा के स्वरूप से अवगत हो जायेंगे |
अवबोधन : -
1 विद्यार्थी उर्जा के अर्थ को स्पष्ट कर सकेंगे |
2 विद्यार्थी उर्जा की परिभाषा का विश्लेष्ण कर सकेंगे |
3 विद्यार्थी उर्जा की दशाओं का विवेचन कर सकेंगे |
4 विद्यार्थी उर्जा को स्पष्ट कर सकेंगे |
कौशल : -
1 विद्यार्थी तालिका व रेखाचित्र के माध्यम से उर्जा में कुशल हो जाएंगे |
2 विद्यार्थी रेखाचित्र के माध्यम से किसी उदाहरण द्वारा उर्जा को स्पष्टीकरण हेतु अंकन करने में कुशल हो जाएंगे |
प्रयोग : - विद्यार्थी वैकल्पिक परिस्थिति में उर्जा की जांच का निष्कर्ष निकालने में सक्षम होंगे |
अनुदेश्नात्मक सामग्री :
1 उर्जा सम्बन्धी चार्ट 
पूर्व ज्ञान
छात्राध्यापक यह अनुमान लगाता है कि सभी विद्यार्थी उर्जा सम्बन्धी जानकारी रखते हैं | विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान को जाचनें के लिए निम्नलिखित प्रश्न पूछे जायेंगे :
संख्या
छात्राध्यापक
विद्यार्थी
1
आपकी मूलभूत आवश्कताएं क्या है ?    
वस्तुएं , उर्जा , खाना
2
इन आवश्कताओं की पूर्ति कहाँ से करते है ?

खरीदारी कर के, प्रकृति से , उत्पन्न कर 
3
उर्जा क्या है ?
नहीं पता

उद्देश्य कथन :- अंतिम प्रश्न के पश्चात छात्राध्यापक अध्यापिका धोषणा करेगी कि आप हम उर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे



प्रस्तुतिकरण : -
मुख्य बिंदु
छात्रा अध्यापक
छात्र
चाक बोर्ड कार्य
उर्जा क्या है ?
ऊर्जा वस्तुओं का एक गुण है, जो अन्य वस्तुओं को स्थानांतरित किया जा सकता है या विभिन्न रूपों में रूपान्तरित किया जा सकता हैं।
किसी भी कार्यकर्ता के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा (Energy) कहते हैं। ऊँचाई से गिरते हुए जल में ऊर्जा है क्योंकि उससे एक पहिये को घुमाया जा सकता है जिससे बिजली पैदा की जा सकती है।

उर्जा

उर्जा क्या है ?
किसी भी कार्यकर्ता के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा (Energy) कहते हैं।
ऊर्जा (Energy)
ऊर्जा के प्रकार
प्रकृति में ऊर्जा कई अलग अलग रूपों में मौजूद है। इन के उदाहरण हैं: प्रकाश ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा, रसायनिक ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा। प्रत्येक ऊर्जा को एक अन्य रूप में परिवर्तित या बदला जा सकता है।

प्रकाश ऊर्जा
यांत्रिक ऊर्जा
गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा
विद्युत ऊर्जा

ऊर्जा के प्रकार बताइये
ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा, रसायनिक ऊर्जा

रसायनिक ऊर्जा

परमाणु बंधनों के बीच संग्रहित ऊर्जा रसायनिक ऊर्जा है. उदाहरण के लिए, हम लकड़ी, कोयले को जलाने से ईंधनों से उत्पन्न होने वाली रसायनिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं।


परमाणु बंधन

विद्युत ऊर्जा


बिजली के कंडक्टर में इलेक्ट्रॉनों द्वारा वहन की जाने वाली ऊर्जा विद्युत ऊर्जा है। यह ऊर्जा के सबसे आम और उपयोगी रूपों में से एक है। उदाहरण के लिए बिजली भी ऊर्जा का रूप है। ऊर्जा के अन्य रूप भी विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किये जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, ऊर्जा संयंत्र कोयले जैसे ईंधन में संग्रहीत रसायनिक ऊर्जा को उसके विभिन्न रूपों में परिवर्तित कर विद्युत ऊर्जा में बदल देते हैं।


कंडक्टर
ऊर्जा संयंत्र

रसायनिक ऊर्जा किसे कहते है ?

परमाणु बंधनों के बीच संग्रहित ऊर्जा रसायनिक ऊर्जा है. उदाहरण के लिए, हम लकड़ी, कोयले को जलाने से ईंधनों से उत्पन्न होने वाली रसायनिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं।


यांत्रिक ऊर्जा


यांत्रिक ऊर्जा एक पदार्थ या प्रणाली की गति से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा है। उदाहरण के लिए मशीनों में काम करने के लिए यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।


यांत्रिक ऊर्जा

ऊष्मीय ऊर्जा


ऊष्मीय ऊर्जा एक पदार्थ या प्रणाली के अपने तापमान अणुओं की गति से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा है। उदाहरण के लिए, हम खाना पकाने के लिए सौर विकिरण द्वारा उत्पन्न की जाने वाली ऊष्मीय ऊर्जा का उपयोग करते हैं।


ऊष्मीय ऊर्जा
    
( इसी प्रकार उपरोक्त उपविषय को आगे भी लिखे )

सामान्यीकरण : ऊर्जा वस्तुओं का एक गुण है, जो अन्य वस्तुओं को स्थानांतरित किया जा सकता है या विभिन्न रूपों में रूपान्तरित किया जा सकता हैं। किसी भी कार्यकर्ता के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा (Energy) कहते हैं। ऊँचाई से गिरते हुए जल में ऊर्जा है क्योंकि उससे एक पहिये को घुमाया जा सकता है जिससे बिजली पैदा की जा सकती है।
मुल्यांकन : विद्यार्थियों के मुल्यांकन को जाचनें के लिए निम्नलिखित प्रश्न पूछे जायेंगे :
1 रसायनिक ऊर्जा किसे कहते है ?
2 ऊर्जा के प्रकार बताइये
3 उर्जा क्या है ?
गृहकार्य :
उर्जा क्या है ? , ऊर्जा के प्रकार बताइये

Download in PDF Just open Chrome and give print command then select save as PDf


No comments:

Post a Comment